Skip to main content

Punjabi Front – Latest Pollywood News

Featured Content

Short Film | Blind Date | Shoot Complete

blinddate,punjabifront

आरना मोशन पिक्चर्स का एक और प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक कल गुरुग्राम में  संपन्न हुआ। प्रोड्यूसर अमितांश ने एक शार्ट फ़िल्म ‘ब्लाइंड डेट’ की शूटिंग कल गुरुग्राम के हैबिटैर बूटीक इन्न के परिसर में पूरी की। अमितांश की पहली फ़िल्म ‘दुल्ला भट्टी’ ने पिछले साल ज़बरदस्त धूम मचाई और भारत, अमरीका, कैनेडा और यूके में भी अपार सफलता हासिल की। पिछले साल फ़िल्म के सरदार सोही को नेगेटिव रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था और फ़िल्मफ़ेअर अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट हुई थी।

इस शार्ट फ़िल्म ‘ब्लाइंड डेट’ की शूटिंग कल गुरुग्राम के हैबिटैर बूटीक इन्न और उसके आस पास की लोकेशंस में पूरी की गई। शूटिंग लगातार दो दिन तक चली। इस फिल्म में आज की युवा पीढ़ी को बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। आज के ज़माने के लड़के लड़कियां कैसे एक दूसरे की ओर आकर्षित होकर बिना जान पहचान के भी कहीं भी जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस तरह अजनबी के साथ डेट पर जाने को ही ‘ब्लाइंड डेट’ कहा जाता है। ऐसी मुलाकात का मतलब बहुत साफ़ होता है दोनों लड़का और लड़की को इसमें कोई आपत्ति नहीं होती। फिल्म में ताज़ा चेहरों के साथ अमितांश ने एक नए किस्म का प्रयोग भी किया है, क्यूंकि फिल्म है ही आज की यू ट्यूब जनरेशन के लिए।

अमितांश ने अभी फिल्म की लॉन्च की कोई तारीख़ तय नहीं की है पर इसे जल्द ही एक नए अंदाज़ में फरीदाबाद में ही लॉन्च किया जायेगा। अमितांश का कहना है – “मुझे पूरा भरोसा है के फिल्म सभी युवाओं को बेहद पसंद आएगी। सबसे अच्छी बात ये है के फिल्म में कॉमेडी है और आप इसे अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म यू ट्यूब पर ही उपलब्ध होगी। मैंने सभी नए चेहरों को मौका दिया है जिनमे से कुछ तो मेरे अपने शहर फरीदाबाद से ही हैं”। उन्होंने ये भी कहा के अभी फरीदाबाद में बहुत प्रतिभा है और यहाँ के कलाकारों को बहुत आगे जाना है।

फिल्म में अमितांश के अलावा काजल, समृद्धि और ध्रुव राज भाटिया भी दिखेंगे। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अमितांश हैं और फिल्म में एक गीत भी शामिल किया गया है।

 

 

Share WhatsApp Facebook X